चंपई सोरेन: झारखंड के नए मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन | New Chief Minister of Jharkhand Champai Soren


झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक दल ने परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को नया नेता चुना है।

 

चंपई सोरेन सरायकेला से पांच बार विधायक हैं . 1990 के दशक में उन्होंने झामुमो संरक्षक शिबू सोरेन के साथ अलग झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

चंपई सोरेन के बारे में :-

शिक्षा की बात करें तो चंपई ने सरकारी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की है। चंपई का विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया था, उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन में चंपई ने शिबू सोरेन के साथ हिस्सा लिया था और वे 'झारखंड टाइगर' के नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और इसके बाद वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।


चंपई सोरेन सरायकेला से पांच बार विधायक हैं . 1990 के दशक में उन्होंने झामुमो संरक्षक शिबू सोरेन के साथ अलग झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।


चंपई सोरेन को झारखंड टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। वे अर्जुन मुंडा सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

 

झारखंड के मुख्यमंत्री की सूची :-

 

मुख्यमंत्री

पार्टी

01

बाबूलाल मरांडी

भाजपा

02

अर्जुन मुंडा

भाजपा

03

शिबू सोरेन

झामुमो

04

अर्जुन मुंडा

भाजपा

05

मधु कोडा

निर्दलीय

06

शिबू सोरेन

झामुमो

07

दिसम्बर 2009

राष्ट्रपति शासन

08

शिबू सोरेन

झामुमो

09

सितम्बर 2010

राष्ट्रपति शासन

10

अर्जुन मुंडा

भाजपा

11

जुलाई 2013

राष्ट्रपति शासन

12

हेमंत सोरेन

झामुमो[

13

रघुवर दास

भाजपा

14

हेमंत सोरेन

झामुमो

15

चंपई सोरेन

झामुमो

 

Tags

Post a Comment

0 Comments