Vladimir Putin: पाँचवीं बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं. आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा व्लादिमीर पुतिन के कार्यकाल

अब तक कैसा रहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यकाल:-



इस चुनाव में पुतिन को रिकॉर्ड 87 फ़ीसदी वोट मिले. इसके पहले के चुनाव में उन्हें 76.7 फ़ीसदी वोट मिले थे. हालांकि उनके सामने कोई मज़बूत प्रतिद्वंद्वी नहीं था

 

आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यकाल:-

पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) में हुआ।[10] उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन (1911–1999) और माता का नाम मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा (1911–1998) था। उनकी माँ फैक्टरी मजदूर एवं पिता सोवियत नेवी में कार्य करते थे व्लादीमिर अपने परिवार में तीसरे बच्चे थे और उनेके दो बड़े भाइयों की बाल अवस्था में ही मृत्यु हो गई थी। सन् 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और फिर केजीबी में काम करना शुरू किया जिसे वह सन् 1991 तक करते रहे।

 


01. 31 दिसम्बर 1999 को राष्ट्रपति येल्तसिन ने समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया एवं रूस के संविधान के अनुसार, पुतिन को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।

 

02. पुतिन ने 7 मई 2000 को राष्ट्रपति कार्यालय सम्भाला। उन्होंने वित्त मंत्री मिखाइल कास्यानोव को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। सन् 2004 में 71 प्रतिशत मतों के साथ पुतिन दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए।

 

03. रूसी संविधान मुताबिक पुतिन लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य थे। सन् 2008 में राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने दिमित्री मेदवेदेव का समर्थन किया, जिन्होंने अपनी ओर से वचन दिया कि यदि वह चुनाव जीतेंगे तो वह पुतिन को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति करेंगे।

 

04. 7 अक्टूबर 1952) रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं 1999 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे. वो जोसेफ़ स्टालिन के बाद रूस पर शासन करने वाले दूसरे नेता हैं. वो अब स्टालिन का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे. पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए।


05. 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।


Post a Comment

0 Comments