UPSC CSE Notification 2024: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UPSC CSE Notification 2024 




यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार पदों की संख्या पिछले साले के मुकाबले कम हैं। पिछले साल जहां 1105 पद विज्ञापित किए गए थे, वहीं इस साल 1056 पदों पर भर्ती होगी।

 

सिविल सेवा के साथ-साथ यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया है। वन सेवा में 150 वैकेंसी निकाली गई हैं। वन सेवा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई 2024 को होगी। यूपीएससी सिविल सेवा और वन सेवा को मिलाकर 1206 पदों पर भर्ती होगी।

 

इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 8 से 9 लाख युवा बैठते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा।

 

जानें यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती की 5 खास बातें

1. सिविल सेवा पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।

 

2. आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है।

 

3. प्रयासों की सीमा

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 32 वर्ष की आयु सीमा के साथ कुल 6 प्रयास मिलते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 35 वर्ष की आयु तक 9 प्रयास मिलते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 37 वर्ष की आयु तक असीमित संख्या में प्रयास मिलते हैं|

 

4. आवेदन शुल्क

- 100 रुपये। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।

- एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

 

5. पहले आवदेन करने में फायदा- इस बार भी यूपीएससी एग्जाम सेंटर के लिए फर्स्ट एप्लाई फर्स्ट अलॉट की पॉलिसी लागू करे। यानी आप जितना पहले आवेदन करेंगे, मनचाही एग्जाम सेंटर सिटी पाने के उतने ही ज्यादा चांस रहेंगे।

 

 

6. इस बार भी आवेदन वापस लेने का विकल्प नहीं रहेगा। एक बार आवेदन करने के बाद फॉर्म वापस नहीं ले सकेंगे।

 

आवेदन का लिंक

Post a Comment

0 Comments